michael jackson

माइकल जैक्सन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

माइकल जैक्सन

माइकल जैक्सन (२९.८.१९५८ - २५.६.२००९)
पृष्ठभूमि की जानकारी
जन्मनाममाइकल जोसफ जैक्सन
जन्मअगस्त 29, 1958
गैरी, इंडियाना,
संयुक्त राज्य अमेरिका
मृत्युजून 25, 2009 (उम्र 50)
लॉस एंजलिसकैलिफोर्निया
संयुक्त राज्य अमेरिका
शैलीपॉपआर & बीरॉकसोल
व्यवसायगायक, गीतकार,
निर्माता, अरेंजर,
नर्तक, नृत्यनिर्देशक,
अभिनेता, लेखक,
व्यवसायी, वित्तप्रदाता
वाद्य यन्त्रमौखिक, कई वाद्ययंत्र, परकशन
सक्रिय वर्ष१९६७ - २००९
रिकॉर्ड लेबलमोटाउन, एपिक रिकॉर्ड्स
संबंधित प्रदर्शनद जैक्सन ५/ द जैक्संस
जालस्थल/वेबसाइटमाइकल जैक्सन डॉट कॉम















माइकल जोसफ जैक्सन (२९ अगस्त१९५८ - २५ जून२००९), लोकप्रिय अमरीकी पॉप गायक थे, जिन्हें किंग ऑफ पॉप भी कहा जाता है। माइकल, जैक्सन दंपति की सातवीं संतान थे, जिन्होंने मात्र ग्यारह वर्ष की आयु में ही व्यवसायिक रूप से गायकी आरंभ कर दी थी। उस समय वे जैक्सन-५ समूह के सदस्य हुआ करते थे। १९७१ में उन्होंने अपना व्यक्तिगत कैरियर प्रारंभ किया, हालांकि उस समय भी वे ग्रुप के सदस्य थे। जैक्सन ने गायकी की दुनिया में शीघ्र ही सिक्का जमा लिया और किंग ऑफ पॉप के नाम से प्रसिद्ध हो गए। उनके सबसे अधिक बिक्री वाले अल्बमों में, ऑफ द वाल (१९७९), बैड (१९८७), डैंजरस (१९९१) औरहिस्ट्री (१९९५) प्रमुख हैं। हालांकि १९८२ में जारी थ्रिलर उनका अब तक के सबसे अधिक बिकने वाला अल्बम माना जाता है।
१९८० के प्रारंभिक वर्षों में ही जैक्सन अमेरिकी पॉप गायकी और मनोरंजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय सितारे बनकर उभरे थे। एमटीवी पर उनके वीडियो ने बहुत धूम मचाई। थ्रिलर ने तो वीडियो संगीत की अवधारणा ही बदल दी थी। नब्बे के दशक में ब्लैक एंड ह्वाइट और स्क्रीम ने उन्हें अच्छी प्रसिद्धि दिलाई। मंच प्रदर्शनों के द्वारा उनकी नृत्य शैली प्रसिद्ध हो गई।
माइकल जैक्सन कई बार गिनीज बुक में स्थान प्राप्त कर चुके हैं। अब तक के सबसे सफल मनोरंजनकर्ता के १३ ग्रैमी अवार्ड जीतने वाले जैक्सन अकेले कलाकार है। २५ जून २००९ को दिल का दौरा पड़ने के कारण जैक्सन का निधन हो गया[1]

Michael jackson songs

Previous
Next Post »